उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोकभवन में ली शपथ

देहरादून – उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने शपथ दिलाई।

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ माता मंगला भी शामिल हुईं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रियों और पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल पद की शपथ लेने के साथ ही उत्तराखंड के संवैधानिक नेतृत्व में नई जिम्मेदारी की शुरुआत हुई। समारोह में प्रदेश के कई प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button