उत्तराखंडचिकित्सा

नालसा मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूलकोट माफी में वृहद स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

  • विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल

देहरादून, 22 अक्टूबर, 2026।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (NALSA) द्वारा संचालित मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून की ग्राम पंचायत धूलकोट माफी को चयनित किया गया है। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के मार्गदर्शन तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री हरीश कुमार गोयल के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के नेतृत्व में विगत दो माह से इस ग्राम पंचायत में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के साथ-साथ ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा आवश्यक जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़कर पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुँचाना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 को ग्राम पंचायत धूलकोट माफी में ग्राफिक एरा एवं राही नेत्रधाम हॉस्पिटल के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं नेत्र जाँच जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की ओर से जनरल फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, कान/आंख संबंधी रोगों के चिकित्सकों, फार्मासिस्ट तथा नर्सिंग स्टाफ द्वारा सेवाएँ प्रदान की गई। ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार एवं आगे की जाँच के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

राही नेत्रधाम हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों की आँखों की जाँच की गई। इस दौरान लगभग 129 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही, नेत्र संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान, नियमित जाँच एवं उचित उपचार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद परिवारों को सहायता :-
शिविर के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप वॉकर, बैसाखी, छड़ी आदि सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे उन्हें दैनिक गतिविधियों में सुविधा प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त मस्ती ज्यादे फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद ग्रामीणों को फोल्डिंग बेड, रजाइयाँ एवं गद्दे वितरित किए गए।

60 दिनों से घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ रहे है 30 पीएलवी :-
नालसा मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के 30 पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) द्वारा विगत लगभग 60 दिनों से ग्राम पंचायत धूलकोट माफी में घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान 500 से अधिक परिवारों तक पहुँच बनाकर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, उनके विधिक अधिकारों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इस दौरान 09 वृद्धावस्था पेंशन, 09 दिव्यांग प्रमाणपत्र / पेंशन, 27 आयुष्मान कार्ड, 36 किसान सम्मान, 70 श्रम कार्ड बनाए गए तथा कई लोगों को कंबल, रजाई, गद्दे, पलंग, मेडिकल किट, वॉकर, बैसाखी आदि बांटे गए। इस दौरान 07 लोगों के मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन कराए गए, जो कि सफल रहे तथा 11 बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ा गया तथा उन्हें स्कूल में एडमिशन दिलाया गया।

सचिव/सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button