
मनीष मल्होत्रा के शो में कई नामी सितारे शामिल हुए। कल 26 सितंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में यह भव्य इवेंट आयोजित हुआ। विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने रैंप वॉक की। वे इस खास शो में शोस्टॉपर बने। उनके अलावा माधुरी दीक्षित और शबाना आजमी भी पहुंचीं।

एक-दूजे का हाथ थामे चले आलिया-विक्की कौशल :-
विक्की कौशल और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “लव एंड वॉर” को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से उनका लुक सामने आया। इस बीच दोनों सितारों ने कल मनीष के शो में शिरकत करके महफिल लूट ली। रैंप पर दोनों ने साथ वॉक की। एक-दूजे का हाथ थामे जब ये चले, तो इनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने सबको हैरान कर दिया।

शाही लुक से बटोरीं तारीफें :-
आलिया और विक्की ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउटफिट पहने। दोनों शाही अंदाज में नजर आए। आलिया भट्ट आइवरी और सिल्वर टोन का लहंगा पहने रैंप पर आईं। उन्होंने डायमंड चोकर और ईयररिंग्स से अपना लुक कंपलीट किया। वहीं, विक्की कौशल ने ब्लू और व्हाइट-कॉबाल्ट ब्लू टोन की शेरवानी पहनी थी।

माधुरी दीक्षित ने इवेंट में लगाए चार चांद :-
मिजवान के 15 साल पूरे होने के जश्न में माधुरी दीक्षित भी पहुंचीं। उन्होंने अपने पति श्रीराम नेने के साथ आयोजन में शिरकत की। साड़ी में धक-धक गर्ल बेहद खूबसूरत लगीं।

शबाना आजमी ने कहा शुक्रिया :-
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को भी मनीष मल्होत्रा के शो में देखा गया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। आयोजन में आने वालों का शबाना आजमी ने स्वागत किया और शुक्रिया भी अदा किया।

ये सेलेब्स भी शामिल हुए :-
मनीष मल्होत्रा के शो में जावेद अख्तर, जोया अख्तर और उर्मिला मातोंडकर भी पहुंचे। सभी ने इस शो को लेकर डिजाइनर को बधाई दी। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा ने भी शिरकत की। ब्लैक कलर के आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत लगीं।



