उत्तराखंडकानून व्यवस्थाशिक्षा

उत्तराखण्ड में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

  • सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन एवं सतत विकास पर होगा वैश्विक अनुभवों का आदान-प्रदान

देहरादून, 21 नवम्बर 2026

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला (International Peer Learning Workshop on Infrastructure Asset Management for Sustainable Development) का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभवों, नवाचारों और व्यावहारिक कार्यप्रणालियों को साझा करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ठोस रणनीति विकसित करना है। इसके माध्यम से परिसंपत्तियों के नियोजन, निर्माण, संचालन, रखरखाव एवं दीर्घकालिक उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यशाला के दौरान विभिन्न सत्रों में विभिन्न विषयों जैसे प्राथमिकता वाली परिसंपत्तियों की पहचान, प्रदर्शन मानकों का निर्धारण, अंतर विश्लेषण एवं प्राथमिकता आधारित कार्यवाही, अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का आदान-प्रदान, संस्थागत एवं वित्तीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना, एवं Infrastructure Asset Management Plan के कार्यान्वन पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया|

अंतिम दिवस पर विभिन्न सार्वजनिक परिसंपत्तियों के लिए Infrastructure Asset Management Plan का प्रस्तुतीकरण किया गया| जिनमें प्रमुख रूप से – Infrastructure Asset Management Plan Conservation of Heritage forts in Ghana, Stormwater Drainage Network Haldwani, ISBT Housing Society Dehradun, IT and Clinical equipment in State Ayush Health Facilities, SWM Sheeshambara Facility Dehradun, 33/11 Kv Power Transformer, एवं Uttarakhand Village Rural Road Infrastructure शामिल थे| प्रत्येक कार्ययोजना पर विशेषज्ञों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा फीडबैक दिए गए।

आशीष श्रीवास्तव जी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभागों को अपनी एसेट मैनेजमेंट प्लान (Asset Management Plan) को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से तैयार करना चाहिए। केन्या एवं घाना से आये विशेषज्ञों ने UNDESA एवं CPPGG, उत्तराखंड राज्य को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से ज्ञान का आदानप्रदान एवं एक-दुसरे के यहाँ चल रही best practices को जानने का अवसर भी प्राप्त होता है| फिर प्रतिभागियों को UNDESA एवं CPPGG द्वारा certificate दिए गए| अंत में, डॉ मनोज पन्त द्वारा vote of thanks दिया गया एवं अवगत कराया गया कि पिछले वर्ष की कार्यशाला के दौरान बनाये गए 8 एसेट मैनेजमेंट प्लान में से कुछ कार्यान्वन में परिणित हो चुके हैं।

उक्त कार्यशाला में डॉ आशीष श्रीवास्तव सचिव, डॉ डेनियल प्लात्ज़, UNDESA, डॉ मनोज पन्त, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, CPPGG, सहित नेपाल, श्री लंका, भूटान, केन्या, घाना देशों से अतिथियों, विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों एवं दून विश्वविद्यालय के Urban Development के छात्र छात्रों एवं फैकल्टी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button