उत्तराखंडदेशभक्तिराजनीति

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाया सादगी, शांति और राष्ट्रसेवा का संदेश

देहरादून, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों तथा देशहित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

आयुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए सिद्धांतों, आदर्शों और नीतियों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाते हुए राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन को हमें निरंतर याद करने के साथ-साथ उसका अध्ययन भी करना चाहिए। गांधी जी ने सादगी, शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन व्यतीत किया। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सादगी एवं सरलता से परिपूर्ण जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सादगी और शांति से ही जीवन में वास्तविक संतोष एवं शांति प्राप्त होती है, जो देशहित में कार्य करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने कार्यों में अपनाने तथा देश और समाज के हित में पूरी जिम्मेदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button