उत्तर प्रदेशमौसम

लखनऊ में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, बंगाल की खाड़ी में बने तूफान का दिख सकता है असर

राजधानी में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और गोमतीनगर, सरोजनीनगर व कल्ली पश्चिम समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान कहीं धूप तो कहीं बादलों का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में आए बदलाव के बीच लोगों को बारिश की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर :-
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल चुका है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।

इसके बाद यह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे के दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button