उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

मानव विकास परिषद देहरादून की कार्यकारिणी के 8वें चुनाव की घोषणा

  • 18 अक्टूबर 2026 को होगा निर्वाचन, सदस्यता सूची पर आपत्तियां 10 अक्टूबर से पूर्व
  • 7 अक्टूबर को होगा चुनाव कार्यक्रम का प्रकाशन

सहारनपुर – मानव विकास परिषद देहरादून की साधारण सभा की आम सभा का आयोजन सम्पन्न। यहां मालवीय नगर में शाखा कार्यालय सहारनपुर में आम सभा में बहुमत से चुनाव तिथि निर्धारित कर दी गई है।

मालवीय नगर बेहट रोड़ निकट श्री गुलाब दास आश्रम सहारनपुर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से 18 अक्टूबर 2026 को चुनाव करानें, चुनाव अधिकारी नियुक्त करनें,नये सदस्य नहीं बनाने, अवैध रूप से बनें सदस्यों के प्रस्तावों को निरस्त करनें,बिना एजेंडा के हुई बैठकों को अवैध घोषित कर निरस्त करनें के अलावा उपनिबंधक देहरादून के द्वारा आपत्तियों की सुनवाई में देरी पर भी चर्चा हुई।

चुनाव की प्रक्रिया में आवश्यक रूप से साधारण सभा की सूची 2021-22 से आज तक के ज्ञात वैध सदस्यों की तैयार करने संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। महासचिव मौहम्मद सलीम रूमी नें विस्तार से बताया कि पूर्व अध्यक्ष शाहिद गुलशन की मृत्यु के उपरांत और उनकी बीमारी के दौरान कुछ लोगों ने कार्यवाही रजिस्टर हाथ लगनें पर अपनें आपको अध्यक्ष और सदस्य घोषित कर दिया था, उन तमाम प्रस्तावों को निरस्त करने हेतु आपत्तियां उप निबंधक सोसायटी देहरादून में लंबित है। ऐसी स्थिति में तैयार सूची को दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित करानें, ताकि किसी को कोई आपत्ति है चुनाव प्रक्रिया से पूर्व अपनी आपत्ति दर्ज करा सके आदि प्रस्ताव पारित किए गए।

महासचिव मोहम्मद सलीम रूमी को अधिकृत किया गया कि चुनाव अधिकारी की समय से पूर्व नियुक्ति करा ली जाए। कार्यकारिणी का चुनाव 18 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया गया।

उपस्थित सदस्यों में महमूद हसन, ड़ॉ० मदन पाल सिंह, सतीश कुमार आर्य, डाॅ० इज़हार, रोहित लाम्बा, विक्रम कुमार, तुफैल अहमद, भारत भूषण, डाॅ० जब्बार, महेश कुमार, संजय सैनी, अमित कुमार, मौ० सलीम रूमी, सोमपाल, डाॅ० गुलबहार, विनोद कुमार तोमर, इस्लामुद्दीन, ममता, शमीम, रियासत के अलावा समाज सेवी मुकेश और प्रवीण मौजूद रहे। जबकि सूचना सभी सदस्यों को कर दी गई थी।

इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता रोहित कुमार तथा संचालन विक्रम कुमार नें किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button