उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्थाराजनीति

उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के जन सेवा केंद्र संचालकों को फॉर्म 6 भरे जाने के संबंध में दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

  • फॉर्म 6 में सही जानकारी एवं आवेदक का सक्रिय मोबाइल नम्बर ही दर्ज करें – उप जिला निर्वाचन अधिकारी
  • जन सेवा केंद्र संचालक डुप्लीकेट फॉर्म भरने से बचें – लवी त्रिपाठी
  • आवेदन जमा होने पर आवेदक को अवश्य उपलब्ध कराएं रैफरैन्स नम्बर

सहारनपुर, दिनांक, 12 नवम्बर 2026(सू०वि०)।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के जन सेवा केंद्र संचालकों को फॉर्म 6 भरे जाने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कॉमन सर्विस सेन्टर संचालकों को निर्देश दिए कि डुप्लीकेट फॉर्म भरने से बचें। एक ही व्यक्ति के बार-बार फार्म-6 जमा न करें। फार्म जमा करने के बाद एसएमएस प्राप्त होने का अर्थ यह नहीं है कि आवेदन जमा नहीं हुआ है। यदि आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो चुका है तो दोबारा फॉर्म न भरें। आवेदन में वास्तविक, सही एवं सक्रिय मोबाइल नम्बर ही दर्ज करें। सीएससी संचालक अपना मोबाइल नम्बर अथवा कोई काल्पनिक या गलत मोबाइल नम्बर आवेदक के मोबाइल नंबर के स्थान पर दर्ज न करें। ओटीपी प्राप्त होने में विलंब होने पर कुछ समय प्रतीक्षा करें। बार-बार ओटीपी जनरेट करने अथवा बिना सत्यापन के दोबारा आवेदन भरने से बचें। ओटीपी गोपनीय रखें तथा उसका उपयोग केवल आवेदक की जानकारी एवं सहमति से करें।

श्रीमती लवी त्रिपाठी ने कहा कि फार्म जमा करने के बाद प्राप्त रैफरैन्स नम्बर सुरक्षित रखें। एसएमएस प्राप्त नहीं होने की स्थिति में रैफरैन्स नम्बर से आवेदन का स्टेटस जांचें। आवेदन की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर हेल्पलाइन नम्बर 1950 से संपर्क करें। फॉर्म 6 में सही जानकारी भरें। हिंदी एवं अंग्रेजी में नाम की वर्तनी की जांच करें। निर्धारित दस्तावेजों एवं फोटो को स्पष्ट तथा सही रूप में अपलोड करें। आवेदन जमा करने से पूर्व समस्त विवरण आवेदक को दिखाकर पुष्टि करें। पोर्टल धीमा होने अथवा प्रतिक्रिया में विलंब होने पर लगातार सबमिट बटन न दबाएं, पोर्टल की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करें। आवेदन जमा होने पर रैफरैन्स नम्बर आवेदक को अवश्य उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर एसपी देहात श्री मयंक पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री विकास पाण्डेय, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री अमित कुमार यादव सहित जनसेवा केन्द्र संचालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button