उत्तराखंडराजनीति

नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात में चुनाव लड़ने के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व चाहेगा तो वह चुनाव लड़ेंगे। हरदा ने हरिद्वार की खानपुर, लक्सर और इसके आसपास की किसी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली में दोनों नेताओं से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही है। उत्तराखंड की राजनीतिक व चुनावी रणनीति पर लंबी चर्चा हुई है। उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस को सत्ता में लाने और कम से कम 45 सीटें जीतने का रोडमैप भी राष्ट्रीय नेताओं के सामने रखा।

दिल्ली से लौटने के बाद चुनाव लड़ने के सवाल पर हरदा ने कहा, मैं अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर चुका हूं कि मुझे पद की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है मगर प्रदेश कांग्रेस को तय करना है कि हरीश रावत चुनाव लड़े या न लड़े। हरिद्वार की खानपुर व लक्सर सीट की जनता चाहती है कि मैं एक बार उनका प्रतिनिधित्व करूं।

अब यह पार्टी को तय करना है। अगर पार्टी नहीं चाहती है कि चुनाव लड़ूं तब भी मैं पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जी जान से मेहनत करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही वह राष्ट्रीय नेताओं से दोबारा मुलाकात करेंगे। कहा कि उत्तराखंड में आगामी चुनाव के लिए पार्टी को स्थानीय मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हुए काम करने और जनता के बीच जाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button