उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखण्ड बलियाखेडी में साप्ताहिक बहुउद्देशीय शिविर एवं आंगनबाड़ी सम्मेलन का हुआ भव्य शुभारंभ

सहारनपुर, दिनांक 25 सितम्बर, 2026 (सू.वि.)।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड बलियाखेड़ी परिसर में विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेंद्र निम एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सोनिया द्वारा फीता काटकर साप्ताहिक बहुउद्देशीय शिविर एवं आंगनबाड़ी सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु स्टॉल लगाए गए।

विधायक श्री देवेंद्र निम द्वारा विकास खण्ड परिसर में पौधारोपण किया गया तथा सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इसके उपरांत माननीय विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

आंगनबाड़ी सम्मेलन में क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों, पोषण, बाल विकास एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा दीदियों एवं मिड-डे-मील रसोइयों द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अंगवस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों एवं स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण एवं योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री किशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्री किशोर भारती, श्री राकेश मास्टर, खण्ड विकास अधिकारी बलियाखेड़ी श्री मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास श्री योगेंद्र सिंह पुंडीर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री पंकज सैनी, सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री अंकित कुमार, श्री राजकुमार प्रधान, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री पंकज, श्रीमती रीता सैनी सहित समस्त ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका, मिड-डे-मील रसोइयां तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button