उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्था

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की महिला जनसुनवाई

  • प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश
  • बाल विवाह मुक्त भारत की दिलायी गयी शपथ

    सहारनपुर, दिनांक 20 नवंबर 2026 (सू0वि0)

उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सपना कश्यप की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से महिला जनसुनवाई / जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

मा० सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु जनसुनवाई की गयी जिसमें महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया गया।
उनके द्वारा 05 प्रकरणों को सुना गया जिसमें से 02 प्रकरण घरेलू हिंसा (महिला थाना) तथा 02 प्रकरण राजस्व विभाग (जमीन से सम्बन्धित), 01 प्रकरण नगर निगम से सम्बन्धित प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये तथा प्रकरण में फालोअप लेते हुए निस्तारण आख्या से उन्हें अवगत कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को दिये गये।

मा० सदस्या, राज्य महिला आयोग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जन सामान्य को जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलायी गयी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से श्रीमती रूपा हरित द्वारा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानाकरी प्रदान करते हुए उ०प्र० शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना से अच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद में उ०प्र० बाल सेवा योजना तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।

मा० सदस्या द्वारा महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के विषय मे समीक्षा की गयी।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उप कारापाल, जिला कारागार श्री सुधांशु सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री अमित मेहरा, जिला मलेरिया अधिकारी, श्रीमती शिवांका गौड, सप्लाई इंस्पेक्टर, सुश्री मोहिनी मिश्रा, प्रधान सहायक, कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री संजय कुमार, कार्यालय दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग से श्रीमती अक्षमा, माध्यमिक शिक्षा विभाग से श्रीमती अनीता सिंह प्रभारी महिला थाना आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button