ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

देवी पादुकोण सिंह : रणवीर-दीपिका ने किया दुआ की बहन का नामकरण, साझा की छोटी बेटी की पहली तस्वीर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह महीने भर पहले दूसरी बार माता-पिता बने थे। अब उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का नामकरण किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में लिखा है “देवी पादुकोण सिंह”। खास बात यह है कि दशहरा के दिन कपल ने अपनी बेटी का नामकरण किया है और उसे “देवी पादुकोण सिंह” नाम दिया है।

सेलेब्स दे रही प्रतिक्रिया :-
दीपिका पादुकोण की पोस्ट आते ही फैंस ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है। फैंस के अलावा सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। मृणाल ठाकुर, शरवरी वाघ और भूमि पेडनेकर ने दीपिका की पोस्ट पर दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं हर्षदीप कौर ने लिखा “दिल खुश हो गया देख कर। आप पर ईश्वर की कृपा हो।”

क्यों खास है दीपिका की बेटी का नाम ?-
दशहरे के मौके पर अपनी बेटी का नाम बताना इस घोषणा को और भी खास बनाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार देवी शक्ति का सम्मान करने का भी अवसर है। भारतीय संस्कृति में “देवी” नाम का विशेष महत्व है। यह नाम ईश्वर के दिव्य स्वरूप, शक्ति, सुंदरता, गरिमा और नारी शक्ति का प्रतीक है।

कब हुआ दीपिका की दूसरी बेटी का जन्म ?-
बता दें कि दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद एक पोस्ट साझा करके दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी के पैरों के निशान बने हुए थे। साथ ही लिखा था, “बेबी गर्ल का स्वागत है… 19/09/2026″।

सितंबर में ही जन्मी थी पहली बेटी :-
बता दें कि दीपिका दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले अभिनेत्री पहली बार 8 सितंबर 2024 में मां बनी थीं, तब उन्होंने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा। दिवाली 2025 पर रणवीर और दीपिका ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर साझा की थी।

6 साल की डेटिंग के बाद की थी शादी :-

  • बता दें रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के फिल्म “रामलीला” के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
  • फिर छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने इटली के शहर लेक कोमो में एक-दूसरे से शादी रचाई थी।
  • साल 2018 में दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी परंपरा से हुई थी।
  • दीपिका और रणवीर की शादी काफी प्राइवेट थी, इसमें केवल उनके करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button