उत्तर प्रदेशराजनीति

आप सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, आरक्षण के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई का किया एलान

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की की। मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए संजय सिंह ने कहा कि संविधान और आरक्षण के लिए भाजपा सबसे बड़ा खतरा है।

भाजपा ने आरक्षण खत्म करने को लेकर फिर से मुहिम तेज कर दी है। इस कोशिश को नाकाम करना ही होगा। 69 हजार शिक्षक भर्ती में योगी सरकार ने पिछड़ों का हक मारा है। सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐसे तमाम मुद्दों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को ही यूपी में सरकारी स्कूलों की अवस्था को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इन्हें “ऑपरेशनल” दिखाया जा रहा है। आप सांसद ने खुली चुनौती देते हुए घोषणा की कि जो कोई भी इन पांच गायब स्कूलों में से एक को भी खोज कर दिखा देगा, उसे वे अपनी तनख्वाह से 1 लाख रुपये का नकद इनाम देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button