दुर्घटनादेश/विदेश

दिल्ली में आग का तांडव : दो फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के दो फैक्ट्रियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल दमकलकर्मी मौके पर कूलिंग ऑपरेशन में जुटे हैं।

दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे मिली थी। शुरुआती जानकारी में नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो फैक्ट्रियों में आग लगने की बात सामने आई। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

सिलेंडर में ब्लास्ट, महिला की मौत :-
इसी बीच नरेला इलाके के एक गांव में घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की अलग घटना सामने आई। हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button