उत्तराखंडशिक्षा

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे Uttarakhand Open University (UOU), 36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) में 18 नवंबर को 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में 36 मेधावी शिक्षार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में कुल 14,857 शिक्षार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। वहीं, भारतीय रेल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहनी को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के अध्यक्ष और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव दीक्षांत उद्बोधन देंगे।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय दूरस्थ, ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button